अगिआंव: अगिआंव में हो रहे 24 घंटो का अखंड हरिकीर्तन व पूजा पाठ हुआ संपन्न
Agiaon, Bhojpur | May 24, 2024 अगिआंव हनुमान अखाड़ा में हो रहे रहे 24 घंटो का हरिकीर्तन व पूजा पाठ आज सम्पन्न हो गया। ये हरिकीर्तन व पूजा पाठ पंडित रामजी पाठक के द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। सम्पन्न होने के बाद सभी साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। ये कार्यक्रम प्रतिवर्ष ग्रामीणों के सहयोग से कराया जाता है।इसमे कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।