भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनर कल्याण मंत्रालय के निदेशक राकेश कुमार शुक्रवार दोपहर 2 बजेे पलामू पहुंचे। डिजिटल प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा और मुख्य डाकघर में आयोजित विशेष कैंप में शामिल हुए। उन्होंने जिले में पेंशन सेवाओं की प्रगति और जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।