हेरहंज: हुम्बू गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, महिला गंभीर रूप से घायल
हेरहंज- बालूमाथ मार्ग पर हुम्बू गांव के समीप शनिवार संध्या 4 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान गीता देवी 37 वर्ष पति अनिल यादव, निवासी हेरहंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गीता देवी सीरम से बाइक द्वारा अपने रिश्तेदार गोलू यादव ग्राम डाढा थाना बारियातू के साथ हेरहंज जा रही थीं।