सिलवानी: पुष्वार धाम में गोंडी कोया पुनेम दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक देवेंद्र पटेल, सांस्कृतिक टीन शेड का किया लोकार्पण
Silwani, Raisen | Feb 18, 2026 पुष्वार धाम में आयोजित पांच दिवसीय गोंडी कोया पुनेम दर्शन कार्यक्रम में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल शामिल हुए। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में विधायक ने धर्माचार्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से निर्मित सांस्कृतिक टीन शेड का लोकार्पण किया।