महासमुंद: जिले में सिरपुर में 24 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां चल रही है।
सिरपुर में 24 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां चल रही है। महोत्सव में साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, ट्रस्ट के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।