भरथना: बकेवर पटियन बंबा पर दो बाइकों की भिड़ंत, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, दो मासूम बच्चों की मां ने भी तोड़ा दम
बकेवर थाना क्षेत्र के पटियन बंबा के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में ग्राम पिलखना निवासी अनीता देवी 30 बर्ष पत्नी रणवीर सिंह और भरथना निवासी अभिषेक यादव उर्फ सिद्धू 20 पुत्र संतोष सिंह की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि हिमांशु को मामूली चोटें आई हैं।