पन्ना: ग्राम गनियारी में स्कूल जाते समय ऑटो से गिरे छात्र की उपचार के दौरान मौत, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Oct 14, 2024 पन्ना जिले में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और आए दिन ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं।कुछ ऐसा ही मामला आज सिमरिया थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी में देखने को मिला जहां स्कूल जा रहे कक्षा आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।