भवनाथपुर: 15 दिनों से गैस संकट: भवनाथपुर में सिलेंडर के लिए मची होड़, लोग परेशान
भवनाथपुर में पिछले 15 दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को जैसे ही गैस सिलेंडर से भरा ट्रक एजेंसी पहुंचा, सैकड़ों लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर वहां जुट गए। देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एजेंसी में केवल 300 सिलेंडर ही उपलब्ध थे, जबकि मांग इससे कई गुना ज्यादा थी। ऐसे