15 किलो अवैध गांजे के साथ हिरासत में आये तस्कर को पांच साल बाद जिला न्यायालय ने 4 साल की सजा और ₹10 हजार से दंड़ित किया है। मंगलवार को फैसला सामने आने पर पुलिस ने तस्कर को कस्टडी में लिया और केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेज दिया। बता दे की प्रेमनगर ब्रिज के पास से 26 अक्टूबर 2020 को चिमनगंज थाना एसआई रहे रविन्द्र कटारे ने सूचना मिलने के बाद टीम के साथ घेराबंदी कर ज