अनूपपुर: ग्राम बेलिया बड़ी में नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी में नाली निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच और सचिव द्वारा नाली निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण स्थल पर लंबे समय से गड्ढा खुला पड़ा है ।