जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बस्तर और छत्तीसगढ़ से सशस्त्र माओवाद का हुआ खात्मा
गृह मंत्री विजय शर्मा आज प्रेस क्लब में आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि 5 दशकों से चली आ रही सशस्त्र नक्सल समस्या अब समाप्ति की ओर पहुंच गई है। गृह मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक अमला वही रहा।