प्रखंड के जगनकित्ता गांव में बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।महिला के पति बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि उसकी पत्नी राजा देवी को एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। शनिवार की शाम करीब 5 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी महिला सहित बाइक चालक का इलाज धोरैया अस्पताल में किया गया।