परबत्ता: परबत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत
खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय छात्रा सान्या मुस्कान की मौत हो गई। वह इंदिरा नगर रुपौली निवासी मोहम्मद फारुख की पुत्री थी। बताया जाता है कि सान्या मुस्कान साइकिल से परबत्ता बाजार खरीदारी के लिए जा रही थी। इसी दौरान इंदिरा नगर रुपौली मोड़ स्थित अरुण मिष्ठान दुकान के समीप एक तेज