सुपौल: सुपौल में 4 जुलाई से शुरू होगा व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान, प्रतिदिन 7250 लोगों की जांच का लक्ष्य
Supaul, Supaul | Jul 3, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता की टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत 4 जुलाई से जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रतिदिन व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।