गाण्डेय: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत गांडेय परिसर में उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 9, 2026
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत मंगलवार की सुबह 11 बजे से गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और आम प्रेमी शामिल हुए।