कहरा: रमेश झा महिला कॉलेज में 80 बेड का हॉस्टल होगा शुरू, बाहरी छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता
Kahara, Saharsa | Aug 21, 2025 सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज में 80 बेड की हॉस्टल फैसिलिटी जल्द शुरू होगी। सबसे पहले जिले के बाहर से आने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें आरामदायक और सुरक्षित आवास मिल सके। हॉस्टल में दाखिले के लिए छात्राओं को कॉलेज प्रशासन से आवेदन करना होगा। मामले की जानकारी कॉलेज की प्राचार्य उषा सिन्हा ने दी है