छतरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पुलिस विभाग द्वारा आज 17 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 बजे एक पहल सामने आई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए जल और दाना की विशेष व्यवस्था की गई।पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के निर्देशन में परिसर के पेड़ों पर मिट्टी के सकोरों और पात्रों में पानी भरकर टांगा गया है।