बैराड़: बैराड़ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वी जयंती के उपलक्ष्य में पाल-बघेल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
बैराड़ नगर में बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वी जयंती के उपलक्ष्य में पाल-बघेल समाज ने भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली। जहा शोभायात्रा का शुभारंभ टोरिया रोड से किया गया जो नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड,भदेरा रोड होते हुए बृन्दावन मैरिज गार्डन में शाम 4 बजे शोभायात्रा का सामापन किया गया। शोभायात्रा में बुजुर्ग,युवा,महिला एवं बच्चे सम्मलित हुए।