रामगढ़: सरहेटा मोड़ पर बड़ा हादसा: स्कूल वैन का टायर फटने से बाइक से हुई टक्कर, भांजे का पैर फ्रैक्चर
Ramgarh, Alwar | May 5, 2026 रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित सरहेटा मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी विद्यालय की स्कूली वैन का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा घायल हो गए, जिनमें भांजे का पैर फ्रैक्चर हो गया,जबकि मामा को मामूली चोटें आई