समस्तीपुर: मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की
तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मौत हो गयी. मृतक क
समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनौल वार्ड-1 निवासी 30 वर्षीय सुधीर महतो उर्फ बाबा के रूप में हुई है। वह शराब तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा गया था।