हाथरस: सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी के सामने सड़क पार करते समय गांव कड़ी तमन्ना निवासी एक किशोर कृष्णा पुत्र रामू को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी बाइक सवार युवक धीरज पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।