तेघरा: मुरली टोल प्लाजा के पास व्यापारी की हृदयघात से मौत, बाकी का पैसा मांगने पर हुआ विवाद
मुरली टोल टोल प्लाजा के समीप बाकी का पैसा मांगने पर नहीं देने के कारण व्यापारी को हृदय प्रति आघात हो गया।जिस कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने समझा बूझकर मामला शांत कराया।इसके बाद शुक्रवार को दिन के दस बजे उक्त व्यक्ति के शव को जलाया गया।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।