रीठी: ग्राम पटेहरा के घर में निकला 6 फीट लंबा किंग कोबरा, दहशत में आया पूरा गांव... सर्प मित्र ने ऐसे बचाई जान
Rithi, Katni | Jul 9, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्राम पटेहरा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब राममिलन राठौर के घर में अचानक करीब 6 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई और आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सर्प मित्र को दी गई।