महोली: गोपामऊ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल
जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण एक घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा है सभी लोग मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।