पटना ग्रामीण: सिटी एसपी ने कुछ युवको के साथ मिल कर केक काटने वाले मामले में श्री कृष्णापुरी थाना के डायल 112 के ASI को किया निलंबित
6 अगस्त 2024 की रात को बोरिंग रोड चौराहा पर कुछ मनचले युवको ने पुलिस के डायल 112 के जीप के बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाया था. और इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल कर वायरल किया था. वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस का मजाक उड़ाया जा रहा था. ऐसे सिटी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया था.