धमतरी: साइकिल रेसिंग में भाग लेकर 50 हजार रुपये इनाम पाने का बेहतरीन मौका
धमतरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल बांध में 14 जून को भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। जय माँ कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में समाजसेवी खूबलाल ध्रुव यह आयोजन करा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य व खेल के प्रति जागरूक करना है।14 जून रविवार सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली रेस में युवाओं और महिलाओं के।