बरहट: मलयपुर से लौट रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गिद्धेश्वर के पास पलटी, छह लोग घायल
Barhat, Jamui | Apr 22, 2026 मलयपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर गिरिडीह जिले के तीसरी क्षेत्र जा रही एक स्कॉर्पियो बुधवार को गिद्धेश्वर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। परिजनों ने छह बजे बताया कि तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो कई बार पलटते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।