हज़ारीबाग: हजारीबाग़ के डिवीसी चौक पर सड़क हादसा, गुस्साए लोगों ने किया चौक जाम
हजारीबाग के डीवीसी चौक पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मटवारी निवासी एजाज इब्राहिम की जान चली गई। हादसे की वजह बनी एक तेज़ रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी, जिसने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। एजाज इब्राहिम की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर दिया।