कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में मंगलवार देर शाम विवाहिता सरिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।