पेलावल में खिदमत-ए-ख़ल्क़ का शैक्षणिक केंद्र शुरू हजारीबाग:पेलावल में खिदमत-ए-ख़ल्क़ हजारीबाग की ओर से नए शैक्षणिक केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। संस्था ने होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की, जिसे लोगों ने सराहा।