कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है इलाज
कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर सिकंदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन के ठहराव के बाद एक यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था। इसी दौरान ट्रेन खुल गई इसके बाद यात्री बिहार के बेगूसराय जिला निवासी चंदन कुमार उम्र 27 वर्ष पिता विष्णु देव मालाकार चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और वह असंतुलित होकर रेलवे लाइन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गए।