सिंघिया: पुसहो गांव में युवती पर गोली चलाए जाने मामले में सहोदर भाई समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में बीते दिनों युक्ति पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिथान थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताएं कि पीड़िता सोनी कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पीड़िता ने अपने सहोदर भाई समेत दो लोगों को नामजद किया है इसके अलावा एक अज्ञात को भी आरोपित किया है।