गरोठ में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों का गरोठ बाजार में जुलूस निकालकर अपराध के प्रति सख्त संदेश दिया। आरोपियों ने ग्राम फुलखेड़ा में 62 वर्षीय मोहनबाई मेघवाल पर हमला कर उनके कान फाड़ दिए थे और एक तोला सोने की बालियां व नाक का कांटा लूट लिया था।