महोबा में मस्तान शाह बाबा के 53वें उर्स का तीसरा दिन धूम धाम से आयोजित हुआ। जहां तकियापुरा मोहल्ले में हिन्दू मुस्लिम अकीदतमंदों ने अदब के साथ चादर पेश की। महोबा मुख्यालय के तकियापुरा मुहाल में स्थित हजरत मस्तान शाह रहमतुल्लाह अलैह के 53वें उर्स शरीफ का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जा रहा है।