रविवार को शाहपुर विधायक केवल पठानिया ने भटेच्छ में कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण सुविधाओं के आरंभ होने से ठारू सहित कुल पांच पंचायत को सीधा लाभ मिलेगा तथा ग्रामीणों को अब आवश्यक सेवाओं के लिए शाहपुर या धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने बनू महादेव लिंक रोड तथा महिला मंडल भवन का औचक निरीक्षण भी किया।