मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देश पर सोमवार को नर्मदापुरम जिले में प्रदेशव्यापी किसान जन जागरण यात्रा शुरू हुई। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी की अगुवाई में दोपहर करीब 2 बजे से इटारसी के तवानगर स्थित तवा बांध पर पूजा-पाठ के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई।यात्रा के बाद तवानगर के इंदिरा चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।