कटकमसांडी: छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कटकमसांडी/हजारीबाग: छड़वा डैम मैदान के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पेलावल थाना प्रभारी बिट्टू रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है