तारानगर: तारानगर में हनुमान जयंती पर देर रात तक गुंजे बालाजी के भजन, सुबह पुजारी ने ली जोत, सजाए मंदिर व दरबार, दिन भर रहा मेला
तारानगर कस्बे के बालाजी मंदिरों में गुरुवार को पूर्णिमा के मौके पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में बालाजी के दरबार का भव्य फुलों व रंग-बिरंगी लाईटों से विशेष श्रंगार किया गया। बगीची वाले बालाजी मंदिर में रात्रि को जागरण लगाया गया। जागरण का गणेश वंदना के साथ शुभारंभ किया गया एवं गायक कलाकारों ने बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी।