दरभंगा: इनर व्हील क्लब का दरभंगा की ओर से 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
इनर व्हील क्लब का दरभंगा की ओर से 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैदराबाद में स्थित अग्राचल नर्सिंग होम के सभागार में किया गया। जहा इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब के कई सदस्यगण मौजूद थे। इनर व्हील क्लब दरभंगा की अध्यक्षा डॉ उषा झा ने कई बातों की जानकारी रविवार की शाम 5:30 बजे मीडिया को प्रदान की है।