धमदाहा :- बारात में शामिल होने के लिए जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में दो युवा दोस्तों की मौत के बाद खरकट्टा गांव में रविवार को भी शोक का माहौल बना रहा। दोनों युवकों के असामयिक निधन से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और कई घरों में रविवार को चूल्हे तक नहीं जले।