बांदा: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन, महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को किया जागरूक
Banda, Banda | Oct 4, 2025 बांदा शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के कार्यक्रम के तहत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला थाना की पुलिसकर्मियों के द्वारा बच्चियों को महिला हेल्पलाइन 1090, 181 व 112 के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा बताया गया कि बच्चियों को अपने ऊपर हो रहे हिंसा के लिए आवाज उठानी चाहिए।