हाथरस: रसोई में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक महिला झुलसकर घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में रसोई में खाना बनाते समय अचानक कुकर फट जाने के कारण एक महिला विजय देवी पत्नी विपिन झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।