मांझी: फत्ते पुर सरैया गांव में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना , चार कमरों का ताला तोड़कर दिया चोरी के घटना को अंजाम
Manjhi, Saran | Jul 5, 2026 मांझी ताजपुर मुख्य पथ पर स्थित फत्ते पुर सरैया गांव में चोरों ने एक बंद पर घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के करीब चार कमरों का ताला तोड़कर घर में रखें सारा सामान को खंगार डाला। जानकारी मिलते ही मांझी पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त है।