ऊंचाहार: सवैया राजे गांव में पीपल का पेड़ गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया राजे गाँव में शुक्रवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर नीचे खड़ी बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है ।बताया जा रहा है कि, गाँव के विजय बहादुर मौर्य के घर के पास पेड़ था।लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।