जनजागृति सुरक्षा मंच ने आदिवासी समाज में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान किया है। रविवार को खरगोन में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2006 से संविधान की धारा 342 में संशोधन की मांग की जा रही है, ताकि धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।