रामगंजमण्डी: निमाना में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर किया हमला, कई लोग घायल, 2 को कराया गया भर्ती
रामगंजमंडी के निमाना गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अंतिम संस्कार के दौरान मधुमखियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अंतिम संस्कार में शामिल लोगो मे अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मधुमखियों के हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से रामगंजमंडी अस्पताल लाया गया। जहां 8 लोगो का उपचार कर छुट्टी दे दी गई।