दौसा: दौसा निवासी वारंट ऑफिसर को असम के राज्यपाल ने 'गवर्नर'स सिल्वर मेडल' से किया सम्मानित, दौसा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
Dausa, Dausa | Oct 13, 2025 दौसा का बढ़ा मान। दौसा निवासी वारंट ऑफिसर शीतन सिंह राजपूत ,जो वर्तमान में 38 असम राइफल्स में कार्यरत हैं, को आज असम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य द्वारा“Governor’s Silver Medal” से सम्मानित किया गया भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत जो उनके वार्ड के निवासी है ने इस संपूर्ण राजस्थान और दौसा जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण और उपलब्धि बताया।