जौनपुर की थाना सिकरारा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई