लवकुशनगर: रमझाला में सीएम हेल्पलाइन शिकायत कटवाने पहुंचे अधिकारी के बिगड़े बोल, ग्रामीण बोला—'सड़क बने बिना शिकायत नहीं हटेगी'
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 11, 2026
लवकुशनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रमझाला में सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग को लेकर दर्ज सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर पहुंचे ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी के कथित बयान से विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार अधिकारी ने कहा, "जब सड़क नहीं थी तो गाड़ी क्यों ले ली?" इस पर एक ग्रामीण ने जवाब दिया, "तो क्या हम पैदा ही क्यों हुए?" शिकायतकर्ता ने साफ कहा है।