धौरहरा: घाघरा नदी में हर साल करोड़ों रुपये की परियोजना घाघरा और शारदा में जाती है समा, परियोजना एक बार फिर सवालों के घेरे में
ईसानगर क्षेत्र के मिर्ज़ापुर सरैयाकला गांव के पास घाघरा नदी में चल रही करोड़ों रुपये की परियोजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। किसान यूनियन टिकैत परिवार के धौरहरा तहसील अध्यक्ष ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंचकर कार्यों का किया निरीक्षण। वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि परियोजना में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की जा रही है।